अंबाला के उगाला गांव में पीलिया के मामले, प्रशासन ने शुरू की जांच और पानी की सैंपलिंग

अंबाला के बराड़ा क्षेत्र के उगाला गांव में पीलिया के मरीज सामने आने से हड़कंप मच गया। इस संबंध में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया और विभागीय टीमें गांव में पहुंच गई। सोमवार सुबह जनस्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग और अंबाला से आई टीमों ने गांव में डेरा डाल लिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जहां ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाइयां वितरित की व सैंपल लिए, वहीं जनस्वास्थ्य विभाग ने अंबाला से आई टीम के साथ मिलकर घर-घर जाकर पानी के सैंपल लिए, हालांकि इस दौरान कई ग्रामीणों ने बदबूदार पानी आने की शिकायत भी की, लेकिन पानी सैंपलिंग के दौरान ऐसा कुछ सामने नहीं आया। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस दौरान खुद को क्लीनचिट देते नजर आए, जबकि ग्रामीणों का कहना था कि गांव में काफी समय से बदबूदार पानी आ रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 24, 2026, 18:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अंबाला के उगाला गांव में पीलिया के मामले, प्रशासन ने शुरू की जांच और पानी की सैंपलिंग #CityStates #Chandigarh-haryana #Ambala #AmbalaNews #AmbalaNewsToday #AmbalaNewsInHindi #अंबालासमाचार #अंबालान्यूज़ #MoreThan16ChildrenAreAffectedByJaundiceIn #OneIsInCriticalCondition #SubahSamachar