Dharamshala IPL Match: जसप्रीत बुमराह का बतौर कैप्टन धर्मशाला में डेब्यू, पहली बार संभाली मुंबई की कमान

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला गुरुवार को एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बना। आईपीएल इतिहास के सबसे तेज गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में पहली बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी का जिम्मा संभाला। नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या और उपकप्तान सूर्यकुमार यादव की अनुपस्थिति में टीम प्रबंधन ने बुमराह के अनुभव पर मुहर लगाई। लंबे समय से मुंबई के गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़ रहे बुमराह के लिए यह जिम्मेदारी न केवल उनके नेतृत्व कौशल का प्रमाण है, बल्कि टीम में उनके बढ़ते कद की भी बड़ी पहचान है। साल 2013 में मुंबई इंडियंस के साथ अपना आईपीएल सफर शुरू करने वाले जसप्रीत बुमराह ने अपनी सटीक यॉर्कर और धारदार गेंदबाजी से क्रिकेट में अपनी धाक जमाई है। बुमराह पिछले एक दशक में वे फ्रेंचाइजी के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक बनकर उभरे हैं। धर्मशाला की खूबसूरत वादियों में उनके कप्तानी कॅरिअर की इस शुरुआत ने इस मुकाबले को प्रशंसकों के लिए और भी यादगार बना दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 14, 2026, 21:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dharamshala IPL Match: जसप्रीत बुमराह का बतौर कैप्टन धर्मशाला में डेब्यू, पहली बार संभाली मुंबई की कमान #CityStates #Shimla #Kangra #HimachalPradesh #DharamshalaIplMatch #JaspritBumrah #SubahSamachar