जान्हवी कपूर: अश्लील वीडियो विवाद के बीच अभिनेत्री ने साझा की पहली पोस्ट, पेरिस के फैशन इवेंट में लिया हिस्सा
जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर का नाम इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फिल्म देवरा के गाने के एआई जनरेटेड वीडियो के चलते दोनों चर्चा में हैं। खुद जूनियर एनटीआर और फिर विजय देवरकोंडा और आज चिरंजीवी ने भी इस वीडियो के चलते एआई कंटेंट पर चिंता जाहिर की है। बहरहाल, इस विवाद के बीच अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने पहला सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया है। रिया कपूर ने की स्टाइलिंग बता दें कि जान्हवी ने हाल ही में अपनी खूबसूरती और अदाओं का जलवा वर्ल्ड लेवल पर आयोजित होने वाले बीओएफ (बिजनेस ऑफ फैशन) 500 गाला इवेंट में बिखेरा। इस खास मौके पर जान्हवी पंकज एस हेरिटेज के कस्टम आउटफिट में नजर आईं, जिसे रिया कपूर ने स्टाइल किया था। इसका एक वीडियो अभिनेत्री ने अपने इंस्टा अकाउंट पर साझा किया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 04, 2026, 17:50 IST
जान्हवी कपूर: अश्लील वीडियो विवाद के बीच अभिनेत्री ने साझा की पहली पोस्ट, पेरिस के फैशन इवेंट में लिया हिस्सा #Bollywood #Entertainment #SouthCinema #National #JanhviKapoor #JanhviKapoorInParis #JanhviKapoorAtTheBusinessOfFashionEvent #JanhviKapoorInBof #RheaKapoor #JanhviKapoorInstagram #SubahSamachar
