Jammu: पंचायत चुनाव की तैयारियों को झटका, जल्दबाजी के मूड में नहीं उमर सरकार; मगर आयोग की तैयारियां जारी

जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव की तैयारियों को झटका लगा है। प्रदेश सरकार फिलहाल चुनाव को लेकर जल्दबाजी के मूड में नहीं है। सरकार पहले पूर्ण राज्य के दर्जे पर बात करेगी और इसके बाद पंचायत चुनाव पर फैसला होगा। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता तनवीर सादिक का यह बयान ठीक उस समय आया है जब चुनाव आयोग पंचायत चुनाव करवाने की 70 फीसदी से ज्यादा तैयारी पूरी कर चुका है। अब चुनाव प्रक्रिया में मतपेटियों की खरीद-फरोख्त और मतदान केंद्रों के सुधार कार्य होने हैं। हालांकि इन तैयारियों पर फैसला मंत्रिमंडल में होना है। प्रदेश में ओबीसी आरक्षण को लेकर सरकार को सौंपी गई फाइल पर मुख्यमंत्री की सहमति के बाद इसे उपराज्यपाल को भेजा जाएगा। सरकार को इसके लिए कैबिनेट मीटिंग बुलानी होगी। इस मामले में पंचायती राज विभाग के मंत्री जावेद अहमद डार के बयान प्रवक्ता तनवीर सादिक से जुदा हैं। मंत्री ने पंचायत चुनाव के लिए चल रहे कार्य जारी रखने की बात कही है। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया है कि पंचायती राज चुनाव के लिए तारीख कब तक तय होगी और इसे लेकर मंत्रिमंडल कब बैठक करेगा। फिलहाल, सरकार इस अधिकार के इस्तेमाल में जल्दबाजी नहीं कर रही है। ओबीसी आरक्षण पर आयोग ने बीते साल ही अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी थी और तभी से पंचायत चुनाव पर सरकार की तरफ से संशय बरकरार है। पंचायत चुनाव का यह भी रास्ता प्रदेश में पंचायत चुनाव की तारीख गृह मंत्रालय तय कर सकता है। सूत्रों के अनुसार पंचायत चुनाव पर आयोग अपनी तैयारी पूरी करने के बाद एक रिपोर्ट मुख्य सचिव को भी भेजेगा। यह रिपोर्ट जम्मू-कश्मीर सचिवालय के माध्यम से गृह मंत्रालय को जाएगी। इस रिपोर्ट पर गृह मंत्रालय सीधे फैसला ले सकता है। गृह मंत्रालय चुनाव की तारीख तय करता है तो इसे अमल में लाना प्रदेश सरकार के लिए जरूरी हो जाएगा। रोकी नहीं जाएगी चुनाव प्रक्रिया पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को रोका नहीं जाएगा। चुनाव आयोग अपनी तैयारी कर रहा है। आयोग की तैयारी पूरी होने के बाद सरकार इस पर अपना काम शुरू करेगी। पूर्ण राज्य का मुद्दा जम्मू-कश्मीर के लिए जरूरी है लेकिन इसके साथ ही पंचायत चुनाव को छोड़ा नहीं जा सकता है। प्रदेश के सभी मुद्दे एक साथ आगे बढ़ेंगे। - जावेद अहमद डार, पंचायती राज मंत्री चुनाव के लिए सही वक्त नहीं पंचायत चुनाव के लिए सही वक्त नहीं आया है। चुनाव से पहले बहुत सी चीजें पूरी करनी हैं। अभी मतदाता सूचियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार के सामने पूर्ण राज्य का दर्जा सबसे बड़ा मुद्दा है। फिलहाल, नेशनल कॉन्फ्रेंस का पूरा ध्यान इसी पर केंद्रित है। - तनवीर सादिक, प्रवक्ता, नेशनल कॉन्फ्रेंस समय पर पूरी होंगी तैयारियां पंचायत चुनाव को लेकर आयोग तैयारी कर रहा है। इसके संबंध में बीते दो दिन लगातार जम्मू और कश्मीर संभाग के निर्वाचन अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित की गई है। इसमें पंचों, सरपंचों और डीडीसी सदस्यों के चुनाव एक साथ करवाने पर प्रशिक्षण दिया गया है। आयोग अपनी सभी तैयारियां तय समय में पूरा करेगा। - शांतमनु, चुनाव आयुक्त, जम्मू-कश्मीर

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 01:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jammu: पंचायत चुनाव की तैयारियों को झटका, जल्दबाजी के मूड में नहीं उमर सरकार; मगर आयोग की तैयारियां जारी #CityStates #Jammu #PanchayatElection #SubahSamachar