20 की मौत: ब्लाइंड मोड़ और बेकाबू बस, पहाड़ी से गिरते ही मलबे में तब्दील, सड़क पर लाशें ही लाशें; तस्वीरें

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार को एक यात्री बस पहाड़ी से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में 20 यात्रियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 10 बजे राम नगर इलाके के कागोर्ट गांव के पास हुई। बस एक दूरदराज के गांव से उधमपुर जा रही थी। यह दुर्घटना तब हुई जब बस राम नगर इलाके में एक ब्लाइंड मोड़ से गुजर रही थी। बस चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिसके बादबस पलट गई और पहाड़ी से नीचे गिर गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 12:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




20 की मौत: ब्लाइंड मोड़ और बेकाबू बस, पहाड़ी से गिरते ही मलबे में तब्दील, सड़क पर लाशें ही लाशें; तस्वीरें #CityStates #Jammu #RoadAccident #SubahSamachar