Delhi NCR News: जामिया छात्रों ने लिया नशा मुक्त भारत का संकल्प
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के तीन हजार से अधिक छात्रों ने नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम जामिया कुलपति प्रो. मजहर आसिफ और रजिस्ट्रार प्रो. मो. महताब आलम रिजवी के अधिकारियों, फैकल्टी, स्कूल एवं विश्वविद्यालय के छात्रों की मौजूदगी में आयोजित किया गया। साथ ही नुक्कड़ नाटक के जरिए भी छात्रों को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने और युवाओं को स्वस्थ, जिम्मेदार और नशा-मुक्त जीवनशैली अपनाने का संकल्प दोहराया गया। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 03, 2026, 19:03 IST
Read More:
Jamia students pledge for a drug-free India
Delhi NCR News: जामिया छात्रों ने लिया नशा मुक्त भारत का संकल्प #JamiaStudentsPledgeForADrug-freeIndia #SubahSamachar
