जेम्स वैन डेर बीक का 48 साल की उम्र में निधन, कैंसर से जिंदगी की जंग हार गए हॉलीवुड अभिनेता
हॉलीवुड एक्टर जेम्स वैन डेर बीक का निधन कैंसर के कारण हुआ। जब उन्हें अपनी बीमारी का पता चला तो उन्होंने कैंसर अवेयरनेस पर काम करना शुरू किया। गुरुवार को उनके इंस्टाग्राम पेज पर निधन की सूचना साझा की है। फैंस और हॉलीवुड कुलीग्स एक्टर जेम्स वैन डेर बीक को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। परिवार ने साझा की निधन की भावुक पोस्ट हॉलीवुड एक्टर जेम्स वैन डेर बीक के इंस्टाग्राम पेज पर ही उनके निधन की जानकारी करीबी लोगों ने साझा की है। इसमें वे लिखते हैं, हमारे प्यारे जेम्स वैन डेर बीक आज सुबह दुनिया को अलविदा कह गए। उन्होंने अपने आखिरी दिनों में हिम्मत, विश्वास से काम लिया। उनके बारे में बताने के लिए बहुत कुछ है। वे दिन जल्द आएंगे। अभी के लिए हम अपने प्यारे पति, पिता, बेटे, भाई और दोस्त के जाने से दुखी हैं। हम आपसे इस दुखी की घड़ी में प्राइवेसी की गुजारिश करते हैं। View this post on Instagram A post shared by James Van Der Beek (@vanderjames) दोस्तों और फैंस ने दी अभिनेता को श्रद्धांजलि सोशल मीडिया पर ही कई हॉलीवुड सेलेब्स और फैंसजेम्स वैन डेर बीक को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। लोग जेम्स के परिवार और पत्नी को इस मुश्किल वक्त में सपोर्ट कर रहे हैं, अपनी संवेदनाएं प्रकट कर हैं। फैंस भी उन्हें एक ऐसे शख्स के तौर पर याद कर रहे हैं, जिसने आखिरी वक्त में भी कैंसर अवेयरनेस पर काम किया, कई जिंदगियों को बचाने में अहम योगदान दिया। ये खबर भी पढ़ें:कोरियन एक्टर जंग यून वू का 39 साल की उम्र में निधन, आखिरी क्रिप्टिक पोस्ट देखकर फैंस हैरान इन फिल्मों-टीवी ड्रामा में नजर आए जेम्स अमेरिका के हिट टीनएज ड्रामा डॉसन क्रीक में डॉसन लीरी का किरदार निभाकर जेम्स वैन डेर बीक मशहूर हुए थे। जेम्स की चर्चित फिल्मों की बात की जाए तो उन्होंने वर्सिटी ब्लूज (1998), टेक्सास रेंजर्स (2001), द रूल्स ऑफ अट्रैक्शन (2002), फॉर्मोसा बेट्रेड (2009), लेबर डे (2013) और बैड हेयर (2020) में अभिनय किया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 12, 2026, 06:33 IST
जेम्स वैन डेर बीक का 48 साल की उम्र में निधन, कैंसर से जिंदगी की जंग हार गए हॉलीवुड अभिनेता #Hollywood #National #JamesVanDerBeek #JamesVanDerBeekDies #JamesVanDerBeekHollywoodActor #JamesVanDerBeekCancerProblem #SubahSamachar
