Jalore: जिले में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़े
राजस्थान के जालोर जिले के आहोर उपखंड के भाद्राजून थाना क्षेत्र के ग्राम गोलिया में युवक अशोक मीणा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। रविवार को गांव के पास फंदे पर अशोक का शव मिला था। जिसके बाद परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार किया और अशोक की हत्या का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि अशोक की हत्या अवैध शराब के धंधे में लिप्त एक व्यक्ति ने की है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार मामले को लेकर सोमवार को भी परिजन और मीणा समाज के लोग आक्रोशित रहे। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। समाज के लोगों ने इस मांग को लेकर स्टेट हाईवे-325 पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। 'आरोपी पक्ष फोन पर दे रहा धमकी' प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि आरोपी पक्ष की ओर से उन्हें लगातार धमकी भरे फोन किए जा रहे हैं, जिससे भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पुलिस और प्रशासन द्वारा समझाइश के प्रयास किए गए, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर सड़क से भीड़ हटानी पड़ी। 'जब तक गिरफ्तारी नहीं तब तक पोस्टमार्टम नहीं' इसके बाद प्रदर्शनकारी उपखंड कार्यालय पहुंचे और वहां घेराव कर धरना शुरू कर दिया। धरने में भारत आदिवासी पार्टी के जिलाध्यक्ष छगन मीणा सहित मीणा समाज के कई प्रतिनिधि मौजूद रहे। समाज के लोगों ने कहा कि जब तक नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। ये भी पढ़ें:फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 20.50 लाख की साइबर ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार प्रशासन ने दिया कार्रवाई का भरोसा सूचना पर नायब तहसीलदार, तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों व समाज के लोगों से बातचीत कर समझाइश की। भाद्राजून पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर घटना के दिन ही मामला दर्ज कर लिया था और अब युवक की मौत के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रशासन ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 16:30 IST
Jalore: जिले में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़े #CityStates #Jalore #Rajasthan #Ahor #Bhadrajun #AshokMeena #SuspiciousDeath #MeenaCommunity #IllegalLiquor #Post-mortem #Protest #RoadBlockade #SubahSamachar
