यूपी में अधिवक्ता का कत्ल: चाचा कहकर मांगी मदद, एक हजार रुपये भी दिए; हाईवे पर इस बहाने से बुलाया और मार डाला
जालौन के कालपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या के मामले में परिजनों और अधिवक्ताओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार देर रात कालपी कोतवाली प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया। मंगलवार को अधिवक्ताओं ने कालपी नगर में मार्च निकालकर विरोध जताया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मामले की जांच सीबीसीआईडी से कराने, परिवार को पांच करोड़ रुपये मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि बुधवार तक मुख्य आरोपी मोनू यादव गिरफ्तार नहीं हुआ तो अधिवक्ता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 07:33 IST
यूपी में अधिवक्ता का कत्ल: चाचा कहकर मांगी मदद, एक हजार रुपये भी दिए; हाईवे पर इस बहाने से बुलाया और मार डाला #CityStates #Kanpur #Jalaun #UttarPradesh #JalaunLawyerMurder #SubahSamachar
