Jalandhar: होटल मेरिटन विवाद में गंभीर मोड़, पांच पार्टनरों पर 295-ए के तहत मामला दर्ज
जालंधर में होटल मेरिटन से जुड़े विवाद ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में होटल के पार्टनर यशपाल दुआ, गुलशन दुआ, उमेश दुआ, शिवी दुआ सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ धारा 295-A के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोप है कि विवाद के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले कृत्य किए गए। जिसके बाद शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है। केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक यशपाल दुआ ने सुबह 10 बजे प्रेस वार्ता करनी थी लेकिन केस दर्ज होने का पता चलते ही यह रद्द कर दी गई।इससे पहले शुक्रवार देर शाम प्रेस वार्ता में दूसरे पक्ष डॉक्टर परमजीत मरवाहा जिनके साथ मारपीट हुई थी में पुलिस को शिकायत दर्ज करने के साथ ही अकाल तख्त साहिब और सिख संगठनों को जानकारी दी थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 07:48 IST
Jalandhar: होटल मेरिटन विवाद में गंभीर मोड़, पांच पार्टनरों पर 295-ए के तहत मामला दर्ज #Crime #Jalandhar #HotelMeriton #JalandharPolice #SubahSamachar
