Mandi News: जलाल ईरान बने बड़ी माली के विजेता

सरकाघाट के गोपालपुर में हुआ आयोजनसंवाद न्यूज एजेंसी सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट के गोपालपुर में छिंज कमेटी गोपालपुर की ओर से महादंगल का आयोजन किया गया। छिंज में सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक दलीप ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसमें देशभर के पहलवानों ने भाग लिया। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के पहलवानों ने अपने जौहर दिखाकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। दंगल में छिंज कमेटी की तरफ से छोटी और बड़ी माली के मुकाबले भी करवाए गए। दंगल में 90 साल से अधिक आयु को दो बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। देर रात तक चली कुश्ती में छोटी माली का मुकाबला नहीं हो पाया और बड़ी माली का मुकाबला जलाल ईरान और चीनू रायवाल के बीच खेला गया। इस मुकाबले में जलाल ने चीनू को हराकर खिताब अपने नाम किया। कमेटी की तरफ से विजेता को 81.000 रुपये और उपविजेता को 71,000 रुपये दिए गए।इस अवसर पर अध्यक्ष प्रेम चंद राव, रमेश एल ससवाल, रूप लाल कपूर, हेम राज कपूर, अमृत कपूर, चौधरी जसवाल, रवि जसवाल, गौरव राव, राजेंद्र पुरी, शशि पाल शर्मा और हेम राज उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 10, 2026, 18:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: जलाल ईरान बने बड़ी माली के विजेता #JalalIranBecameTheWinnerOfBadiMali #SubahSamachar