Meerut News: औघड़नाथ मंदिर में एटीएस और ड्रोन की निगरानी में होगा जलाभिषेक, फोर्स तैनात
औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था, 380 पुलिसकर्मियों समेत विशेष सुरक्षा बल तैनातसंवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। शिवरात्रि पर औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। आज से त्रयोदशी का जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। मंगलवार को मुख्य जलाभिषेक होगा। इसको लेकर एटीएस, पीएसी और क्यूआरटी के साथ-साथ 380 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी विशेष तौर पर लगाई गई है। सीसीटीवी के साथ-साथ ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्गों के साथ-साथ आसपास के संवेदनशील स्थानों पर आधुनिक तकनीक के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। मंदिर परिसर में बम निरोधक दस्ता ने चेकिंग अभियान चलाया। पुलिसकर्मी भी संदिग्धों की चेकिंग मंदिर के आसपास सुरक्षा के दृष्टिगत कर रही है।एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि औघड़नाथ मंदिर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था हेतु अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों, निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों, महिला उपनिरीक्षकों, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल और यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा एक कंपनी पीएसी, एटीएस, डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता, थ्री डी ड्रोन को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। एसएसपी ने बताया औघड़नाथ मंदिर में अस्थायी थाना औघड़नाथ मंदिर में बनाया गया है। मंदिर और आसपास के महत्वपूर्ण स्थानों पर सशस्त्र मोर्चे स्थापित कर पुलिस बल की दिन-रात्रि शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ दो क्यूआरटी और अन्य विशेष पुलिस टीमों को भी तैनात किया गया है। औघड़नाथ मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। मंदिर परिसर की तकनीकी निगरानी के लिए कांवड़ कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। औघड़नाथ मंदिर को पुलिस लाइन में बने एकीकृत केंद्रीय कमांड कंट्रोल रूम से भी कनेक्ट की गई है, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आकस्मिक स्थिति की सूचना पर तत्काल पुलिस कार्रवाई की जा सके।कांवड़ियों की सुरक्षा के साथ-साथ किसी भी आकस्मिक स्थिति में एक फायर टैंकर, 6 एंबुलेंस भी लगाई गई है। एक मेडिकल कैंप की व्यवस्था भी की गई है। औघड़नाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। पुलिस अधिकारियों द्वारा समय-समय पर मंदिर परिसर, कांवड़ मार्ग, पार्किंग, प्रवेश-निकास द्वार, चेक पोस्ट एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया है। एसएसपी ने बताया कि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। -----
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 09, 2026, 21:48 IST
Meerut News: औघड़नाथ मंदिर में एटीएस और ड्रोन की निगरानी में होगा जलाभिषेक, फोर्स तैनात #'Jalabhishek'AtAughadnathTempleToTakePlaceUnderATSAndDroneSurveillance;SecurityForcesDeployed. #SubahSamachar
