HP Politics: जयराम बोले-कांग्रेस सरकार की विदाई का बिगुल बज चुका, जन आंदोलन से जनता की आवाज बनेगी भाजपा

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकाय चुनावों में स्पष्ट संदेश दे दिया है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अब सत्ता से बाहर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता के इस जनादेश को दबाने और कुचलने के प्रयास किए गए, लेकिन कांग्रेस सरकार अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है और प्रदेश को इस निकम्मी सरकार से मुक्ति दिलाने की जिम्मेदारी भाजपा को सौंपी है। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा की विशेष बैठक में निर्णय लिया गया है कि कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और वादाखिलाफी को लेकर पूरे प्रदेश में चरणबद्ध जन आंदोलन चलाया जाएगा। यह आंदोलन मंडल स्तर से शुरू होकर विधानसभा, जिला और प्रदेश स्तर तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के बीच जाकर कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर करेगी और हर उस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी जिससे प्रदेश की जनता प्रभावित हुई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 25, 2026, 10:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




HP Politics: जयराम बोले-कांग्रेस सरकार की विदाई का बिगुल बज चुका, जन आंदोलन से जनता की आवाज बनेगी भाजपा #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #JairamThakur #HpBjp #SubahSamachar