Rajasthan Weather News: जयपुर में फिर बारिश का दौर, अगले 3-4 दिन सक्रिय रहेगा मानसून; 30 जिलों में यलो अलर्ट

राजधानी जयपुर में शुक्रवार को बारिश का दौर जारी रहा। शहर के ग्रामीण इलाकों में एक इंच तक बारिश दर्ज की गई। चौमूं में सबसे ज्यादा 41 मिमी, शाहपुरा में 36 मिमी और पावटा में 26 मिमी बारिश हुई। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और जयपुर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जयपुर के अलावा विराटनगर और जमवारामगढ़ में 20-20 मिमी, आमेर में 12 मिमी, कोटपूतली में 10 मिमी, जयपुर कलेक्ट्रेट पर 4 मिमी तथा किशनगढ़-रेनवाल और कोटखावदा में 3-3 मिमी बारिश दर्ज की गई। चाकसू, कालवाड़ और आंधी में भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 30 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। सीकर और झुंझुनूं में भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं भरतपुर में बीते चार दिनों से भारी बारिश हो रही है। जल भराव की स्थिति देखते हुएजिला प्रशासन ने आज भरतपुर में स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया है।पूर्वी राजस्थान में मानसून की गतिविधियां अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है। धौलपुर में पवर्ती खतरे के निशान के पास,अलर्ट जारी धौलपुर में भी जोरदार बरसात हो रही है। जिले केराजाखेड़ा में मूसलाधार बारिश के बाद कई कॉलोनियों की सड़कें पानी में डूब गईं। पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन न अलर्ट जारी किया है। धौलपुर में भारी बरसात के चलते पावर्ती बांध में लगातार पानी की आवक बनी हुई है। बांध का जल स्तर217.60 आरएल मीटर से बढ़कर 218.90 आरएल मीटर पर पहुंच गया है। पार्वती नदी अपने खतरनाक जलस्तर 481.8 मीटर के मुकाबले फिलहाल 475.48 मीटर पर बह रही है। यह भी पढें-Rajasthan:सरकार ने कर्मचारियों को दिया तोहफा; सेवानिवृत्ति तक बीमा लाभ, गांवों में 125 दिन के काम की गारंटी जयपुर में अगले 3-4 दिन बारिश के आसार मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 3-4 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। लगातार बारिश से जयपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी और उमस से राहत मिली है। वहीं, भरतपुर, अलवर, सीकर और चूरू में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी है। धौलपुर में पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद आसपास के क्षेत्रों में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 08, 2026, 05:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rajasthan Weather News: जयपुर में फिर बारिश का दौर, अगले 3-4 दिन सक्रिय रहेगा मानसून; 30 जिलों में यलो अलर्ट #CityStates #Jaipur #Rajasthan #JaipurRain #RajasthanWeather #JaipurWeatherForecast #RajasthanRainAlert #YellowAlert #HeavyRain #SubahSamachar