Jaipur News: 31 जुलाई तक पंचायत और निकाय चुनाव कराने के आदेश पर गर्माई सियायत, टीकाराम जूली ने सरकार को घेरा

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने 31 जुलाई तक प्रदेश में पंचायत और नगर निकाय चुनाव कराने के राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश का स्वागत किया है। जूली ने इसे लोकतंत्र की बड़ी जीत बताते हुए भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से भागने का आरोप लगाया। जूली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार यह मुद्दा उठाती रही कि सरकार जान-बूझकर चुनाव टालना चाहती है क्योंकि उसे जनता के बीच जाने का डर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की लेकिन अदालत के फैसले ने सरकार के मंसूबों पर पानी फेर दिया। उनके अनुसार यह फैसला प्रदेश की जनता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की जीत है। नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले लगभग ढाई वर्षों से राज्य में विकास कार्य ठप पड़े हैं। कानून-व्यवस्था बिगड़ी हुई है और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच रहा। उन्होंने कहा कि सरकार के पास जनता को बताने के लिए उपलब्धियां नहीं हैं, इसलिए वह पंचायत और निकाय चुनावों से बचना चाहती थी। ये भी पढ़ें:कैबिनेट का फैसला:घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र, दिव्यांगों को राहत; इंडस्ट्री पॉलिसी और 500 EV चार्जिंग स्टेशन जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री और भाजपा नेता अब गांवों में जाकर जनता का गुस्सा शांत करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन लोग सरकार की वास्तविकता समझ चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनावों में संभावित हार के डर से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करना चाहती थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सड़क से लेकर सदन तक हर मंच पर भाजपा सरकार की मंशा का विरोध किया। विधानसभा के बाहर प्रदर्शन, जनआंदोलन और सार्वजनिक मंचों के जरिए कांग्रेस ने चुनाव टालने के प्रयासों को मुद्दा बनाया। जूली ने कहा कि अब कोर्ट के आदेश के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता गांवों, ढाणियों और वार्डों में जाकर भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है और पार्टी लोकतंत्र तथा जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 23, 2026, 11:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jaipur News: 31 जुलाई तक पंचायत और निकाय चुनाव कराने के आदेश पर गर्माई सियायत, टीकाराम जूली ने सरकार को घेरा #CityStates #Rajasthan #Jaipur #JaipurNews #RajasthanPolitics #PanchayatElections #MunicipalElections #RajasthanHighCourt #TikaramJully #BjpGovernment #CongressAttack #LocalBodyElections #RajasthanNews #SubahSamachar