जयपुर:निकाय चुनाव में जीतकर आए वैश्य समाज के पांच महापौर और 24 पार्षदों का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन राजस्थान की ओर से मंगलवार को जयपुर के सी-स्कीम स्थित महावीर स्कूल ऑडिटोरियम में वैश्य समाज के पांच महापौर और 24 पार्षदों का सम्मान किया गया। समारोह में जयपुर के महापौर सुनील कोठारी, जोधपुर के महापौर प्रसन्नचंद मेहता और उदयपुर के महापौर पारस सिंघवी सहित विभिन्न शहरों के पार्षद और समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जयपुर के जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक सुधीर जैन गोधा ने बताया कि वैश्य समाज के जनप्रतिनिधियों को एक मंच पर सम्मानित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में वैश्य समाज के 77 प्रतिशत उम्मीदवारों को टिकट मिला था। इनमें से जीतकर आए जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। यह समाज के लिए खुशी की बात है। समारोह में विधायक कालीचरण सराफ के साथ संगठन के पदाधिकारी और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी मौजूद रहे। वैश्य समाज को एकजुट करने पर जोर सुधीर जैन गोधा ने कहा कि वैश्य समाज को एकजुट करने के लिए आगे भी प्रयास जारी रहेंगे। समाज के लोग आपसी सहयोग और समन्वय से अपनी बात मजबूती से रख सकें, इसके लिए संगठन स्तर पर काम किया जा रहा है। जनसेवा के कामों की सराहना समारोह में महापौर और पार्षदों की ओर से किए जा रहे जनसेवा और सामाजिक कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों का सम्मान करने के साथ समाज में एकता और संगठन को मजबूत करना था। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जयपुर के जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम सह-संयोजक संजय पाबूवाल, संगठन के पदाधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य और विभिन्न वार्डों के पार्षद मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 15:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




जयपुर:निकाय चुनाव में जीतकर आए वैश्य समाज के पांच महापौर और 24 पार्षदों का सम्मान #CityStates #Jaipur #Rajasthan #VaishyaMahasammelanRajasthan #JaipurNews #VaishyaCommunity #VaishyaCommunityLeaders #FiveMayorsHonoured #24CouncillorsHonoured #JaipurCivicNews #MayorSunilKothari #JodhpurMayorPrasannchandMehta #SubahSamachar