CJP Protest LIVE: NEET पेपर लीक मुद्दे पर आज जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, 800 लोग हो सकेंगे शामिल

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके रविवार देर रात 2 बजे जयपुर पहुंचे गए। पार्टी की ओर से सोमवार दोपहर 3 बजे गवर्नमेंट हॉस्टल स्थित शहीद स्मारक पर NEET पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई जाएगी। प्रदर्शन को लेकर जयपुर पुलिस ने निर्धारित शर्तों के साथ अनुमति प्रदान की है। प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम में अधिकतम 800 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी। साथ ही आयोजकों को कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं होने देने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 15, 2026, 14:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




CJP Protest LIVE: NEET पेपर लीक मुद्दे पर आज जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, 800 लोग हो सकेंगे शामिल #CityStates #Jaipur #Rajasthan #SubahSamachar