UP: शादी में चल रहा था जयमाल, तभी गोली मार कर युवक की हत्या, मातम में बदलीं खुशियां; घर के बगल में मिली लाश
UP Crime News: मिर्जापुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के रानीबारी गांव में बीती रात शादी में जयमाल कार्यक्रम के दौरान आए पास के राजापुर गांव के युवक की गोली मारकर हत्या कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों की तहरीर पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है। देहात कोतवाली क्षेत्र के रानीबारी गांव में शुक्रवार की रात गुलाब के पुत्र सूरज का विवाह था। विवाह कार्यक्रम के दौरान लोग जयमाल पर दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दे रहे थे। इस दौरान घर से सटे रेलवे ट्रैक के पास के राजपुर गांव निवासी अजय (23) की किसी ने गोली मार कर हत्या कर दी। लघु शंका के लिए विवाह वाले घर से कुछ लोग रेलवे ट्रैक की ओर गए तो शव पड़ा देखकर शोर मचाया। जिसके बाद विवाह में अफरातफरी मच गई। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त होने पर परिजन भी सूचना मिलने पर पहुंचे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 02, 2026, 06:57 IST
UP: शादी में चल रहा था जयमाल, तभी गोली मार कर युवक की हत्या, मातम में बदलीं खुशियां; घर के बगल में मिली लाश #CityStates #Varanasi #Mirzapur #MirzapurPolice #MirzapurNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
