Kangra News: जग्गी ने आइस, रोलर स्केटिंग रिंक परियोजना स्थल का किया निरीक्षण

धर्मशाला। कांग्रेस नेता एवं नगर निगम धर्मशाला के पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने सकोह क्षेत्र में प्रस्तावित आइस एवं रोलर स्केटिंग रिंक परियोजना स्थल का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। लगभग 27 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली यह परियोजना धर्मशाला को खेल और पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। निरीक्षण के दौरान देवेंद्र जग्गी ने बताया कि इस रिंक में आइस स्केटिंग के साथ-साथ रोलर स्केटिंग के लिए भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। पर्यटकों और खेल प्रेमियों की सुविधा के लिए यहां 150 गाड़ियों की क्षमता वाली पार्किंग का निर्माण भी किया जा रहा है, जिससे भविष्य में आयोजनों के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन सुचारु रहेगा।जग्गी ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से धर्मशाला एक स्पोर्ट्स टूरिज्म हब के रूप में उभरेगा। इससे न केवल स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे, बल्कि होटल, परिवहन और अन्य सेवा क्षेत्रों को भी सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसी के साथ शहर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर वैश्विक सम्मेलनों और व्यावसायिक बैठकों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। पूर्व मेयर ने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 19:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: जग्गी ने आइस, रोलर स्केटिंग रिंक परियोजना स्थल का किया निरीक्षण #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar