Jaipur: जगदीप धनखड़ के मेडिकल प्रोटोकॉल में बड़ी चूक! ब्लड ग्रुप की टाइपिंग गलती से हड़कंप, एंजियोप्लास्टी सफल
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के जयपुर दौरे के दौरान राज्य सरकार की ओर से विशेष मेडिकल प्रोटोकॉल लागू किया गया था। इसी बीच उनके निजी सचिव की ओर से भेजे गए आधिकारिक मेडिकल प्रोटोकॉल पत्र में ब्लड ग्रुप संबंधी टाइपिंग गलती सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। पत्र में धनखड़ के नाम के सामने गलत ब्लड ग्रुप दर्ज होने की जानकारी सामने आई। सीएमएचओ ने बताया कैसे हुई ब्लड ग्रुप की गलती जयपुर के सीएमएचओ डॉ. रवि शेखावत ने पूरे मामले को टाइपिंग की त्रुटि बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ए पॉजिटिव ब्लड ग्रुप पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का है, जबकि ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप उनकी पत्नी का है, जो गलती से धनखड़ के नाम के सामने दर्ज हो गया था। जैसे ही त्रुटि की जानकारी मिली, तत्काल संशोधित पत्र जारी कर दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि इस गलती का किसी भी चिकित्सा प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। जांच में ब्लॉकेज मिला, फिर हुई एंजियोप्लास्टी शुक्रवार सुबह जयपुर पहुंचने के बाद पूर्व उपराष्ट्रपति सीधे जवाहर सर्किल स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें प्रारंभिक जांच के लिए भर्ती किया गया। चिकित्सकों ने कार्डियक और अन्य आवश्यक मेडिकल जांचें कीं। जांच के दौरान हृदय की धमनियों में ब्लॉकेज मिलने के बाद दोपहर में एंजियोग्राफी की गई और इसके बाद एंजियोप्लास्टी करने का निर्णय लिया गया। दो स्टेंट लगाए गए, हालत स्थिर अस्पताल सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. समीन के. शर्मा की निगरानी में एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक संपन्न हुई और धनखड़ की धमनियों में दो स्टेंट लगाए गए। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। अस्पताल पहुंचे कई वरिष्ठ नेता पूर्व उपराष्ट्रपति के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही राजनीतिक नेताओं का अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनसे मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। पहले भी हो चुका है हृदय संबंधी उपचार यह पहली बार नहीं है जब जगदीप धनखड़ को हृदय संबंधी उपचार कराना पड़ा हो। इससे पहले मार्च 2025 में भी उन्हें नई दिल्ली स्थित एम्स में कार्डियक उपचार के लिए भर्ती किया गया था। वहीं जनवरी 2025 में तबीयत बिगड़ने और बेहोशी की शिकायत के बावजूद एम्स में उनका उपचार हुआ था। हालांकि, इस बार ब्लड ग्रुप से जुड़ी टाइपिंग गलती ने वीवीआईपी मेडिकल प्रोटोकॉल की सतर्कता और दस्तावेजों की जांच व्यवस्था पर नए सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। यह भी पढ़ें:दलित नाबालिग से जंगल में की बर्बरता! मारपीट करने वाले दो मुख्य आरोपी धराए; पुलिस ने निकाला जुलूस अशोक गहलोत ने शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व उपराष्ट्रपति से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर लिखा, 'EHCC अस्पताल, जयपुर में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी। यहां अमेरिका से आए डॉक्टर समीन शर्मा की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। मैं ईश्वर से धनखड़ के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।'
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 03, 2026, 20:07 IST
Jaipur: जगदीप धनखड़ के मेडिकल प्रोटोकॉल में बड़ी चूक! ब्लड ग्रुप की टाइपिंग गलती से हड़कंप, एंजियोप्लास्टी सफल #CityStates #Jaipur #Rajasthan #JagdeepDhankhar #Angioplasty #HeartTreatment #MedicalProtocol #RajasthanNews #Hospital #जगदीपधनखड़ #SubahSamachar
