Jagannath Rath Yatra: जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारंभ, बारिश के बीच गर्भगृह से बाहर निकले भगवान जगन्नाथ

ओडिशा के पुरी में आज सुबह 6 बजे से मंगला आरती के साथ भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत हो गई है। दुनियाभर में लोकप्रिय इस यात्रा को देखने के लिए देश-विदेश से सैलानी पहुंच रहे हैं। हिंदू धर्म में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को बहुत ही विशेष और पवित्र माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि को पुरी में भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा संग अपने-अपने रथों पर सवार होकर नगर का भ्रमण करते हुए गुंडीचा मंदिर की ओर प्रस्थान करते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदीमुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी समेत देश के कई नेताओं ने भक्तों को रथयात्रा की शुभकामनाएं दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 16, 2026, 09:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jagannath Rath Yatra: जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारंभ, बारिश के बीच गर्भगृह से बाहर निकले भगवान जगन्नाथ #IndiaNews #National #JagannathRathYatra #LordJagannath #Puri #PresidentialGreetings #PrimeMinisterNarendraModi #AmitShah #AhmedabadRathYatra #LordBalabhadra #SubahSamachar