पैपराजी पर भड़के जैकी श्रॉफ, आशा भोसले के निधन पर रिएक्शन देने पर बोले- घर जा
महान गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल 2026 को निधन हो गया था। आशा ताई ने अपनी आवाज से 7 दशकों से भी ज्यादा समय तक बॉलीवुड पर राज किया। उनके निधन पर कई बड़े कलाकारों ने दुख जताया। इसी बीच एक्टर जैकी श्रॉफ भी आशा ताई को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे, लेकिन पैपराजी के सवालों से एक्टर भड़क गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कैसा लगेगा अगर किसी की मां चली जाए घर के बाहर मौजूद पैपराजी ने जब जैकी श्रॉफ से आशा भोसले के निधन पर रिएक्शन मांगा, तो वह भड़क गए। उन्होंने फोटोग्राफर्स को समझाते हुए कहा, कैसा लगेगा अगर किसी की मां चली जाए हमारी मां चली गई है। ऐसा सवाल कैसे पूछ सकते हो कि कैसा लग रहा है इस पर पैपराजी ने जवाब दिया, बुरा ही लगता है। इसके बाद जैकी ने कहा, बस, बात खत्म। ये समय ऐसी बातें करने का नहीं है। रहने दो, भाई… घर जा। जैकी श्रॉफ का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। View this post on Instagram A post shared by Snehkumar Zala (@sneyhzala)
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 14, 2026, 15:36 IST
पैपराजी पर भड़के जैकी श्रॉफ, आशा भोसले के निधन पर रिएक्शन देने पर बोले- घर जा #Bollywood #National #AshaBhosle #JackieShroff #JackieShroffViralVideo #AshaBhosleSongs #AshaBhosleFuneral #AshaBhosleFuneralCelebrities #AshaBhosleFuneralVideo #AshaBhosleLastRites #SubahSamachar
