सिनेमाघरों में बेची मूंगफली, चलाते हैं गरीबों का घर; जन्मदिन पर पढ़ें जैकी श्रॉफ से जुड़े रोचक किस्से
जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं, जो जमीन से उठ कर आए हैं। मशहूर एक्टर बनने से पहले जैकी श्रॉफ झुग्गी में रहे। उन्होंने जिंदगी गुजारने के लिए कई छोटो-मोटे काम किए। बॉलीवुड की 250 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने राम लखन, खलनायक, रंगीला, और हलचल जैसी बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है। 1 फरवरी 1957 को जन्मे जैकी श्रॉफ के बारे में जानें उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्से। देव आनंद ने दिया फिल्म में मौका अभिनेता देव आनंद ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने जैकी श्रॉफ को सबसे पहले फिल्मों में आने का मौका दिया। देव आनंद ने जैकी श्रॉफ की मॉडलिंग की कुछ तस्वीरें देखी थीं। उन्होंने तय कर लिया था कि जैकी श्रॉफ को फिल्म में रोल देंगे। फिल्म 'स्वामी दादा (1982)' में उन्होंने जैकी श्रॉफ को एक छोटा रोल दिया। इस फिल्म के बाद जैकी श्रॉफ को कई फिल्में मिलीं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 31, 2026, 16:58 IST
सिनेमाघरों में बेची मूंगफली, चलाते हैं गरीबों का घर; जन्मदिन पर पढ़ें जैकी श्रॉफ से जुड़े रोचक किस्से #Bollywood #Entertainment #National #JackieShroffLifeStory #JagguDadaFacts #JackieShroffStruggle #JackieShroffFirstBreak #JackieShroffNetWorth #BollywoodInspirationalStories #JackieShroffCharityWork #SubahSamachar
