J K: जम्मू-कश्मीर पुलिस का आतंकवाद के खिलाफ एक्शन, छह जिलों में आठ जगहों पर पुलिस की छापेमारी
जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने बुधवार को आतंकवाद से जुड़े मामलों के सिलसिले में घाटी भर में कई जगहों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने केंद्र शासित प्रदेश के छह जिलों में आठ जगहों पर तलाशी शुरू की है। यह तलाशी पाकिस्तान-समर्थित आतंकवादी नेटवर्क, स्लीपर सेल और आतंकवाद के लिए भर्ती, कट्टरपंथ और मदद से जुड़ी गतिविधियों की चल रही जांच के सिलसिले में की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 03, 2026, 10:17 IST
J K: जम्मू-कश्मीर पुलिस का आतंकवाद के खिलाफ एक्शन, छह जिलों में आठ जगहों पर पुलिस की छापेमारी #CityStates #Srinagar #CikRaids #CikRaidsInSrinagar #SubahSamachar
