आईटीआई : दाखिले के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि आज

गुरुग्राम। जिले के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण का आज अंतिम दिन है। दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन के साथ ट्रेड भी भरें। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोहना की प्रधानाचार्या सोनिका तक्षक ने बताया कि दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं। अभ्यर्थी पोर्टल पर ट्रेड भरने के साथ सोहना संस्थान में उपलब्ध रिक्त सीटों का विवरण भी देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि दाखिला प्रक्रिया शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों के लिए ट्रेड भरना अनिवार्य है। इसलिए अभ्यर्थी ट्रेड का चयन ध्यानपूर्वक करते हुए समय से पहले प्रक्रिया पूरी करें। दाखिले से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी संस्थान में संपर्क कर सकते हैं। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 13:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आईटीआई : दाखिले के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि आज #ITI:LastDateForAdmissionRegistrationIsToday. #SubahSamachar