कटे हाथ का मामला: पारस अस्पताल पहुंचा हाईकोर्ट, गलत साक्ष्यों पर रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप, CP ने कही ये बात
कानपुर में फतेहपुर निवासी आईटीबीपी जवान विकास सिंह की मां का हाथ कटने का मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। मामले में आरोपी पारस अस्पताल प्रबंधन ने कोर्ट में एफआईआर खारिज करने की अपील की है। प्रबंधन ने पुलिस कमिश्नर, वादी समेत चार लोगों पर आरोप लगाया है कि गलत तथ्यों और सुबूत के आधार पर अस्पताल प्रबंधन, उनके डॉक्टरों व कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला हाईकोर्ट पहुंचने की जानकारी के बाद रेल बाजार पुलिस अब विधिक राय ले रही है। बता दें कि जवान विकास की मां निर्मला देवी का दायां हाथ टाट मिल के कृष्णा अस्पताल और बिठूर स्थित पारस अस्पताल की लापरवाही से 17 मई को काटना पड़ा था। इसके बाद पारस अस्पताल प्रबंधन ने कटा हाथ उसे थमा दिया था। वही हाथ लेकर विकास पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंच गया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 11:23 IST
कटे हाथ का मामला: पारस अस्पताल पहुंचा हाईकोर्ट, गलत साक्ष्यों पर रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप, CP ने कही ये बात #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #ItbpJawansProtestKanpur #PoliceCommissionerRaghubirLal #KanpurMedicalNegligence #DrVipinKumarTada #SubahSamachar
