आप सरकार ने ही शुरू किया था शराब बुकिंग एप : भाजपा

नई दिल्ली। दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर पलटवार किया है। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आप के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस शराब बुकिंग एप का आप विरोध कर रही है, उसे पिछली आप सरकार ने ही शुरू किया था। उन्होंने दावा किया कि 13 दिसंबर 2024 को एप लाया गया था और दो जनवरी 2025 को तत्कालीन मुख्यमंत्री आतिशी के नेतृत्व वाली सरकार ने इसे लागू किया था।कपूर ने कहा कि एप का विरोध करके सौरभ भारद्वाज खुद को हास्य का पात्र बना रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता के अनुसार, भाजपा सरकार ने इस एप का न तो प्रचार किया और न ही इसे प्रोत्साहित किया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने एप के दायरे को 208 दुकानों से आगे नहीं बढ़ने दिया। भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि करीब दो साल में इस एप के माध्यम से केवल 41 लाख रुपये की शराब बुक की गई। उनके मुताबिक, यह आंकड़ा एप को प्रोत्साहित नहीं किए जाने का प्रमाण है। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 16:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आप सरकार ने ही शुरू किया था शराब बुकिंग एप : भाजपा #ItWasTheAAPGovernmentThatLaunchedTheLiquor-bookingApp:BJP #SubahSamachar