ISSF Junior World Championships: भारतीय निशानेबाजों ने किया दमदार प्रदर्शन, सात स्वर्ण सहित जीते 24 पदक
भारत ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 24 पदक अपने नाम किए। जर्मनी के सुहल में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत ने सात स्वर्ण, 8 रजत और 9 कांस्य पदक अपने नाम किए। भारत के अभियान की शुरुआत जबरदस्त रही। सेजल कांबले ने 10 मीटर एयर पिस्टल महिला जूनियर इवेंट में व्यक्तिगत स्वर्ण जीता, जबकि हिमांशी ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इसके बाद सेजल कांबले, वंशिका चौधरी और नव्या बिश्नोई की तिकड़ी ने इसी इवेंट के टीम मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियनशिप में भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 17:07 IST
ISSF Junior World Championships: भारतीय निशानेबाजों ने किया दमदार प्रदर्शन, सात स्वर्ण सहित जीते 24 पदक #Sports #National #Issf #JuniorWorldChampionships #Shooting #SubahSamachar
