गांव से गैलेक्सी तक: यूपी में देश की पहली स्पेस एजुकेशन लैब हब; सरकारी स्कूलों में AI, रोबोटिक्स की होगी पढ़ाई

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी अंतरिक्ष, रोबोटिक्स और ड्रोन तकनीक का ज्ञान मिलेगा। देश में पहली बार भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) जिला प्रशासन के सहयोग से महोबा में एक साथ 40 सरकारी विद्यालयों में स्पेस लैब का शुभारंभ करेगा। लखनऊ की संस्था व्योमिका फाउंडेशन और इसरो के स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर अहमदाबाद व जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से इसरो विलेज वैज्ञानिक कार्यक्रम के तहत महोबा में स्पेस लैब स्थापित की गई हैं। सोमवार को रतौली ग्राम पंचायत के राजकीय विद्यालय से इसरो अहमदाबाद के निदेशक डॉ. नीलेश एम देसाई इसका उद्घाटन करेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 16, 2026, 06:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




गांव से गैलेक्सी तक: यूपी में देश की पहली स्पेस एजुकेशन लैब हब; सरकारी स्कूलों में AI, रोबोटिक्स की होगी पढ़ाई #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #IsroSpaceLabMahoba #SpaceEducationInGovernmentSchools #RoboticsAndAiEducationIndia #SubahSamachar