Australia: बॉन्डी बीच हमले के बाद यहूदियों से मिलने पहुंचे इस्राइली राष्ट्रपति, लेकिन दौरे को लेकर भड़का विवाद
इस्राइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग सोमवार सुबह ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर पहुंचे। उनका यह चार दिन का दौरा खास तौर पर पिछले साल दिसंबर में बॉन्डी बीच पर हुए आतंकी हमले के बाद ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले यहूदी समुदाय के प्रति समर्थन दिखाने के लिए है। हालांकि, फलस्तीनियों को लेकर इस्राइल की नीतियों के कारण इस यात्रा को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है। मीडिया से बातचीत मेंहर्जोग ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग हिस्सों में यहूदी समुदाय से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मकसद हमले के बाद समुदाय के साथ एकजुटता दिखाना और उन्हें हौसला देना है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर-जनरल और प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर आए राष्ट्रपति हर्जोग अपने दौरे के दौरान यहूदी समुदाय के नेताओं से मिलेंगे और बड़े सामुदायिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा, उनकी ऑस्ट्रेलिया के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात होने की संभावना है। ये भी पढ़ें:-Asaduddin Owaisi: भारत माता से नहीं शुरु होता संविधान, ओवैसी ने देशभक्ति को धर्म से जोड़ने पर कही ये बात इस्राइली राष्ट्रपति के दौरे से शुरू हुआ विवाद, क्यों दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया में इस्राइली राष्ट्रपति के दौरे को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है। इसका कारण है किफलस्तीन मुद्दे को लेकर इस्राइल की नीतियों के विरोध में ऑस्ट्रेलिया में कई लोग और संगठन इस यात्रा का विरोध कर रहे हैं। एक हजार से ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई यहूदियों ने एक खुला पत्र लिखकर कहा है कि राष्ट्रपति हर्जोग का यहां स्वागत नहीं किया जाना चाहिए। हर्जोग जिन-जिन शहरों में जाएंगे, वहां विरोध प्रदर्शन की तैयारी की गई है। कैनबरा और मेलबर्न समेत कई शहरों में प्रदर्शन की योजना है। विरोध प्रदर्शन की तैयारी, सुरक्षा के कड़े इंतेजाम सिडनी में सोमवार शाम शहर के बीचों-बीच रैली और मार्च निकाले जाने की तैयारी की जा रही है। हालात को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। न्यू साउथ वेल्स राज्य में हर्ज़ोग की यात्रा के दौरान 3,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें से करीब 500 पुलिसकर्मी खास तौर पर प्रस्तावित प्रदर्शनों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं। ये भी पढ़ें:-T20 WC 2026: पाकिस्तान लेगा यूटर्न या रहेगा जिद पर अडिग, कब होगा फैसला ICC के साथ लाहौर में हुई नकवी की बैठक सिडनी बॉन्ड बीच गोलीबारी कांड गौरतलब है कि 14 दिसंबर को सिडनी के बॉन्डी बीच पर यहूदी त्योहार के जश्न के दौरान सामूहिक गोलीबारी की घटना हुई थी। इस हमले में 16 लोगों की मौत हो गई थी। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने इसे आतंकी हमला बताया था, जो चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट की सोच से प्रेरित था। आईएएनएस/ इनपुट अन्य वीडियो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 08:42 IST
Australia: बॉन्डी बीच हमले के बाद यहूदियों से मिलने पहुंचे इस्राइली राष्ट्रपति, लेकिन दौरे को लेकर भड़का विवाद #World #International #Israel #IsaacHerzog #AustraliaVisit #JewishCommunity #BondiBeachAttack #SubahSamachar
