इस्राइल और ईरान युद्ध: शारजाह की दो उड़ानें रद्द, 5 दिन नहीं जाएंगे विमान; शनिवार को 332 यात्रियों को जाना था

Israel-Iran War:इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध को देखते हुए बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शारजाह जाने वाली दो उड़ानें शनिवार को रद्द कर दी गईं। दोनों उड़ानें एयर इंडिया एक्सप्रेस की थीं। इससे 332 यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई। यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ, शारजाह जाने वाले विमानों की उड़ानें पांच दिन यानी 28 फरवरी से चार मार्च तक के लिए निरस्त की गई हैं। इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध शुरू हो गया है। इस बीच ईरान ने यूएई में अमेरिका के सैन्य बेस को निशाना बनाया है। इसी लिहाज से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की गई हैं। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, शाम 5:40 बजे शारजाह के लिए निर्धारित आईएक्स-183 उड़ान से 170 यात्रियों को रवाना होना था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 11:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




इस्राइल और ईरान युद्ध: शारजाह की दो उड़ानें रद्द, 5 दिन नहीं जाएंगे विमान; शनिवार को 332 यात्रियों को जाना था #CityStates #Varanasi #IsraelAttackIran #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar