IRB GD Vacancy 2026: 10वीं पास के लिए इंडियन रिजर्व बटालियन में कांस्टेबल की भर्ती, 10 अप्रैल तक करें आवेदन
APSSB IRB GD Constable Recruitment 2026: अरुणाचल प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (APSSB) ने इंडियन रिजर्व बटालियन (सामान्य ड्यूटी) कांस्टेबल भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य की यूनिफॉर्म सर्विसेज में कुल 984 ग्रुप सी पदों को भरा जाएगा। इन पदों में कांस्टेबल, फायरमैन और स्पेशल टाइगर गार्ड जैसे पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 तक चलेगी। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही किया जा सकता है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है, जिन्होंने कम से कम कक्षा 10 (मैट्रिक) पास कर लिया है और पुलिस या अन्य यूनिफॉर्म फोर्स में नौकरी करना चाहते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 29, 2026, 17:26 IST
IRB GD Vacancy 2026: 10वीं पास के लिए इंडियन रिजर्व बटालियन में कांस्टेबल की भर्ती, 10 अप्रैल तक करें आवेदन #Jobs #National #IrbGd #SubahSamachar
