'यह देख रहे हैं तो मैं मर चुका': ईरानी युवक ने ट्रंप को वीडियो भेजकर दी जान, ईरान से बात नहीं करने की गुहार
ईरान में सत्तारूढ़ शासन के खिलाफ जारी प्रदर्शन और हिंसा के बीच, बसहार का युवक पौरिया हामिदी नेदुनिया को अपनी हताशा दिखाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को वीडियो संदेश भेजकर आत्महत्या कर ली।रिकॉर्ड किए गए संदेश वीडियो मेंयुवक नेअमेरिका और पश्चिमी देशों से आग्रह किया किवे ईरान की सरकार के साथ किसी भी कूटनीतिक समझौते में न फंसें औरईरानी जनता की मौतों के साथ समझौता न करें। बता दें कि पौरिया का यह वीडियो लगभग 10 मिनट का था और अंग्रेजी में रिकॉर्ड किया गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। वीडियो में पौरिया ने सीधे अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपसे अपील की कि वह ईरानी सरकार की तरफ से होने वाली हिंसा और प्रदर्शनकारियों की हत्या को रोकें। पौरिया ने कहा कि जनवरी में ईरान में हुए विरोध प्रदर्शनों पर कड़ी कार्रवाई की गई, जिसमें कई हजारों लोग, महिलाएंऔर बच्चे मारे गए। वीडियो में युवक की हताशा, ट्रंप को संदेश मीडिया रिपोर्टस के अनुसार युवक नेवीडियो की शुरुआत में कहा कि अगर आप यह देख रहे हैं, तो मैं अब मर चुकाहूं। मैं यह वीडियो इसलिए बना रहा हूंताकि दुनिया को पता चले कि हमारे देश में क्या हो रहा है। यहां40,000 से ज्यादा लोग मारे गए। रिकॉर्ड किए गए वीडियो में युवक नेअमेरिका और पश्चिमी नेताओं से सीधे कहा कि किसी भी समझौते के जरिए ईरान की सरकार को समर्थन देना उन लोगों के साथ धोखा होगा जो मारे गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 10, 2026, 05:48 IST
'यह देख रहे हैं तो मैं मर चुका': ईरानी युवक ने ट्रंप को वीडियो भेजकर दी जान, ईरान से बात नहीं करने की गुहार #World #International #SubahSamachar
