Iran War Live: ईरान ने कुवैत-बहरीन पर दागीं मिसाइलें, अमेरिका ने ध्वस्त किए तेहरान के रडार
अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष विराम के टूटने का खतरा बढ़ गया है। नाजुक संघर्ष विराम के बीच दोनों देशों ने एक-दूसरे के ठिकानों पर हमले किए हैं। ईरान ने जहां कुवैत व बहरीन पर सात बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, वहीं अमेरिका ने हमला कर तेहरान के रडारों को उड़ा दिया। अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने शुक्रवार को ईरान की ओर से होर्मुज जलमार्ग व खाड़ी के अरब देशों की ओर छोड़ी गईं मिसाइलों व ड्रोन को मार गिराया। हमले के जवाब में ईरान के कुछ तटीय निगरानी रडार ठिकानों पर हमले किए गए। अमेरिकी सेना ने इस जवाबी हमले का वीडियो भी जारी किया है। अमेरिकी सेंट्रल कमान ने बताया कि ईरान ने कुवैत व बहरीन पर 7 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इनमें से छह को अमेरिकी सेना ने रोक लिया, जबकि सातवीं लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई। सेना ने कहा कि अमेरिकी कर्मियों को कोई क्षति नहीं पहुंची है। इससे पहले ईरान ने होर्मुज की ओर चार ड्रोन छोड़े थे जिन्हें मार गिराया गया था। कुवैत ने कहा कि उसके सुरक्षा बल देश पर हो रहे मिसाइल व ड्रोन हमलों को निष्क्रिय कर रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 07, 2026, 06:03 IST
Iran War Live: ईरान ने कुवैत-बहरीन पर दागीं मिसाइलें, अमेरिका ने ध्वस्त किए तेहरान के रडार #World #International #IranUsWar #Kuwait #WestAsiaCrisis #WorldNews #SubahSamachar
