ईरान फीफा विश्व कप से बाहर: अमेरिकी मंत्री के बयान पर भड़के अराघची, US की मेजबानी की योग्यता पर उठाए सवाल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान ईरान और अमेरिका के बीच कूटनीतिक तनाव काफी बढ़ गया है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिकी होमलैंड सुरक्षा सचिव मार्कवेन मुलिन के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका ने खेल भावना का अपमान किया है। अमेरिकी मंत्री की विवादित टिप्पणी मार्कवेन मुलिन ने ईरान की टीम के अमेरिका से जाने पर खुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि वह इस बात से बहुत खुश हैं कि ईरानी टीम का सफर खत्म हो गया और वे अब वापस नहीं आएंगे। मुलिन ने बताया कि जब ईरानी टीम के वीजा रद्द किए गए और वे अमेरिका से चले गए, तो उन्होंने इसका जश्न मनाया। उन्होंने मजाक में यहां तक कह दिया कि इस खुशी में उन्होंने गाना गाया और शायद डांस भी किया। ईरान का कड़ा पलटवार मार्कवेन मुलिन के इस बयान पर ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर मुलिन की जमकर आलोचना की। उन्होंने लिखा कि मुलिन ने दुनिया को यह साबित कर दिया है कि अमेरिका को अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी करने का कोई हक नहीं है। अराघची ने कहा कि अमेरिकी मंत्री का व्यवहार यह सिखाता है कि एक मेजबान की गरिमा को कैसे बर्बाद किया जाता है। उन्होंने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया। quot;Mission Accomplished,quot; Mr. Mullin.You also accomplished something else: proving to the world that you have no business hosting an international tournament. Your conduct has been a masterclass for how to squander the dignity that comes with being a host. pic.twitter.com/dxBzDPEKPxmdash; Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) June 30, 2026 वर्ल्ड कप में ईरान का प्रदर्शन फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ईरान का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। ग्रुप-जी में शामिल ईरान ने अपने तीनों मैच ड्रॉ खेले। बेल्जियम और मिस्र के बाद तीसरे स्थान पर रहने के कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गया। ईरान 'बेस्ट थर्ड प्लेस' टीम के तौर पर भी अगले दौर के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका। ये भी पढ़ें:US-Iran Talks:उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बोले- अमेरिका चाहता है परमाणु मुक्त ईरान, आने वाले हफ्ते होंगे निर्णायक तनाव और बेस कैंप का बदलाव यह पूरा विवाद अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे भू-राजनीतिक तनाव के बीच हुआ है। अमेरिका में यात्रा और प्रवेश नियमों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। इसी कारण ईरान ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही अपना बेस कैंप एरिजोना (अमेरिका) से हटाकर तिजुआना (मेक्सिको) शिफ्ट कर दिया था। इस वर्ल्ड कप की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको मिलकर कर रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 04:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ईरान फीफा विश्व कप से बाहर: अमेरिकी मंत्री के बयान पर भड़के अराघची, US की मेजबानी की योग्यता पर उठाए सवाल #World #International #IranUsRow #FifaWorldCup2026 #SeyedAbbasAraghchi #MarkwayneMullin #IranFootballTeam #Fifa2026 #SubahSamachar