पश्चिम एशिया में तनाव: यूएन महासचिव बोले- अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए गंभीर खतरा, बड़ी चेतावनी भी दी

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने वैश्विक राजनीति को हिला कर रख दिया है। अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान के सैन्य और नेतृत्व केंद्रों पर हमलों के बाद क्षेत्र में सुरक्षा खतरे बढ़ गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रमुख युद्ध अभियानों की घोषणा की, जबकि ईरान ने जवाबी हमलों से क्षेत्रीय तनाव और बढ़ा दिया। ऐसे में बढ़ते संघर्ष को देखते हुएसंयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस पूरे मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए गंभीर खतरा बताया है। गुटेरेस ने कहा कि हालात अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतराहैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सैन्य कार्रवाई सबसे अस्थिर क्षेत्र में अप्रत्याशित घटनाओं की श्रृंखला को जन्म दे सकती है, जिसे कोई नियंत्रित नहीं कर सकता।गुटेरेस ने कहा कि हालात बहुत ही बदलते हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ईरानी सर्वोच्च नेता आयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 03:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



पश्चिम एशिया में तनाव: यूएन महासचिव बोले- अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए गंभीर खतरा, बड़ी चेतावनी भी दी #World #International #SubahSamachar