'हमले में मारे गए खामेनेई': नेतन्याहू के बाद अब ट्रंप ने भी कर दिया बड़ा दावा, बोले- हम से नहीं बच सका

ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त ऑपरेशन ने वैश्विक राजनीति को हिला कर रख दिया है। इसी बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खान की मौतको लेकर लगातार किए जा रहे दावों नेवैश्विक राजनीति में एक अलग भूचाल ला दिया है। पहले इस बात का दावा इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और वहां के कुछ सैन्य अधिकारियों ने की थी, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस बात को दोहराया है कि अमेरिका और इस्राइल के हमलों में खामेनेई की मौत हो गई है। ट्रंप ने शनिवार (स्थानीय समय) को दावा किया कि अमेरिकी और इस्राइल के हमलों मेंईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए। उन्होंने खामेनेई को इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक बताया और कहा कि यह अमेरिका और दुनिया भर के उन लोगों के लिए न्याय है, जिन्हें उनके कारण नुकसान हुआ। बता दें किइस्राइली अखबार द जेरूसलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार वरिष्ठ इस्राइली अधिकारियों को बताया गया कि तेहरान पर हुए हवाई हमले में खामेनेई मारे गए और उनका शव मलबे के नीचे मिला। ट्रंप ने दी सख्त चेतावनी ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा कि खामेनेई अमेरिकी खुफिया तंत्र और अत्याधुनिक ट्रैकिंग सिस्टम से बच नहीं सके। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई में अमेरिका ने इस्राइल के साथ मिलकर काम किया और खामेनेई समेत अन्य नेताओं के पास बचने का कोई रास्ता नहीं था। उन्होंने दावा किया कि ईरान की आईआरजीसी, सेना और सुरक्षा बलों के कई लोग अब लड़ना नहीं चाहते और अमेरिका से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अभी उन्हें सुरक्षा मिल सकती है, बाद में सिर्फ मौत मिलेगी। ये भी पढ़ें:-Operation Epic Fury: ईरान पर हमले के दौरान वॉररूम में मौजूद थे ट्रंप; वीडियो में देखें अमेरिकी सैन्य कार्रवाई ईरानी जनता को दिया बड़ा संदेश राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अब ईरानी जनता के पास अपने देश को फिर से अपने हाथ में लेने का सबसे बड़ा अवसर है। उन्होंने बताया कि ईरान की आईआरजीसी, सेना और सुरक्षा बलों के कई लोग अब लड़ने के इच्छुक नहीं हैं और अमेरिका से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अब वे सुरक्षा पा सकते हैं, बाद में केवल मौत ही मिलेगी। जारी रहेगीअमेरिका की बमबारी इसके साथ ही ट्रंप ने उम्मीद जताई कि आईआरजीसी और पुलिस बल ईरानी देशभक्तों के साथ शांतिपूर्ण तरीके से जुड़कर देश को उसकी महानता की ओर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि खामेनेई की मौत के साथ ही एक दिन में देश के कई सैन्य और सुरक्षा केंद्र बहुत प्रभावित और बर्बाद हो गए हैं। इसके अलावा अपने पोस्ट में उन्होंने बताया कि अमेरिका का भारी और सटीक बमबारी अभियान जारी रहेगा, जब तक कि पश्चिम एशियाऔर दुनिया में स्थायी शांति हासिल नहीं हो जाती। ये भी पढ़ें:-युद्ध से अफरा-तफरी: दुबई पर सबसे ज्यादा असर, एयरपोर्ट बंद; पाम जुमैरह पर भी गिरीं मिसाइलें, पढ़ें अपडेट इससे पहले नेतन्याहू ने किया था दावा बता दें कि ट्रंप के दावे से पहले इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ईरानी सर्वोच्च नेता की मौत का दावा किया था। एक टीवी पर देश के नाम संबोधन में नेतन्याहू ने कहा था कि इस्राइल ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मुख्य परिसर को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। नेतन्याहू ने अपने संबोधन में यह भी दावा किया किइस्राइल ने ईरान के सर्वोच्च खामेनेई के मुख्य परिसर को पूरी तरह से नष्ट कर दिया हैऔरइन सभी संकेतोंसे पता चलता है कि इनहमलों में वह तानाशाह (खामेनेई) मारा गया। ईरान ने किया था दावों का खंडन हालांकि इस्राइली पीएम नेतन्याहू के इस दावों पर ईरान ने प्रतिक्रिया देते हुए इसका खंडन किया था।ईरान की ओर से जारी बयान में बताया गया कि राष्ट्रपति और सुप्रीम लीडर सुरक्षित और स्वस्थहैं, यह जानकारी ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघई ने शनिवार को एबीसी न्यूज को दी। बाघई ने कहा कि ईरान की सरकार का सिस्टम काम कर रहा है। हालांकि इसी बीच न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने दावा किएक वरिष्ठ इस्राइली अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई अब जीवित नहीं हैं और उनका शव मिल चुका है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 03:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




'हमले में मारे गए खामेनेई': नेतन्याहू के बाद अब ट्रंप ने भी कर दिया बड़ा दावा, बोले- हम से नहीं बच सका #World #International #DonaldTrump #AyatollahAliKhamenei #BenjaminNetanyahu #America-iranWar #Israel-iranWar #Khamenei'sDeath #NewsOfKhamenei'sDeath #Trump'sClaim #SubahSamachar