UP: युद्ध की मार...खाड़ी देशों में नहीं भेज पा रहे पूर्वांचल की सब्जियां, छह लाख से ज्यादा का नुकसान; परेशानी

Chandauli News: ईरान-इस्राइल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के चलते पूर्वांचल का सब्जी कारोबार गहरे संकट में आ गया है। खाड़ी देशों को भेजी जाने वाली सब्जियों का निर्यात पिछले एक महीने से ठप पड़ गया है। 28 फरवरी से शुरू हुई इस बाधा से चंदौली, बनारस, आजमगढ़, मिर्जापुर और सोनभद्र समेत पूर्वांचल के नौ जिलों के 20-25 व्यापारियों को अब तक छह लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। व्यापारियों के अनुसार,वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से नियमित रूप से सब्जियों का निर्यात संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह, कतर और बहरीन जैसे खाड़ी देशों में किया जाता था लेकिन युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और कार्गो व्यवस्था पर असर पड़ा है। इससे निर्यात पूरी तरह बंद हो गया है। चंदौली, बिहार और पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों से हरी मिर्च, परवल, बोड़ा, बैंगन सहित अन्य मौसमी सब्जियां खरीदकर विदेश भेजी जाती थीं। एक दिन में दो से तीन टन तक सब्जियां कार्गो के जरिये खाड़ी देशों में भेजीं जाती थीं जबकि सप्ताह में तीन दिन मिलाकर करीब छह टन निर्यात होता था। बबुरी के व्यापारी आशीष कुमार बताते हैं कि सामान्य दिनों में उन्हें सप्ताह में करीब 30 हजार रुपये और महीने में एक लाख रुपये तक का लाभ होता था लेकिन वर्तमान हालात में कारोबार पूरी तरह ठप है और लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 28, 2026, 22:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: युद्ध की मार...खाड़ी देशों में नहीं भेज पा रहे पूर्वांचल की सब्जियां, छह लाख से ज्यादा का नुकसान; परेशानी #CityStates #Chandauli #Varanasi #IranIsraelWar #ChandauliPolice #ChandauliNews #LatestNews #BigNews #SubahSamachar