US: ईरान समर्थित उग्रवादी संगठन इराक में अमेरिकी नागरिकों पर कर रहे हमले, यूएस ने जारी की चेतावनी
अमेरिका के विदेश विभाग ने कहा है कि ईरान समर्थित उग्रवादी संगठन इराक में अमेरिकी नागरिकों और अमेरिका से जुड़े ठिकानों पर व्यापक हमले कर रहे हैं। विभाग ने अपने नागरिकों को तत्काल इराक छोड़ने की सलाह दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा एक बयान में कहा गया, 'इराक में ईरान समर्थित उग्रवादियों ने अमेरिकी नागरिकों और अमेरिका से जुड़े लक्ष्यों पर व्यापक हमले किए हैं, जिनमें इराकी कुर्दिस्तान क्षेत्र भी शामिल है। अमेरिकी नागरिक तुरंत इराक छोड़ दें। इराक में अमेरिकी मिशन नागरिकों की सहायता के लिए खुला है।'
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 24, 2026, 06:15 IST
US: ईरान समर्थित उग्रवादी संगठन इराक में अमेरिकी नागरिकों पर कर रहे हमले, यूएस ने जारी की चेतावनी #World #International #IranWar #WestAsiaCrisis #Iraq #SubahSamachar
