आईपीयू : इंग्लिश की काउंसलिंग 29 को

नई दिल्ली । गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के एमए इंग्लिश प्रोग्राम में दाखिले के लिए पहली ऑफलाइन काउंसलिंग 29 जून को द्वारका कैंपस में होगी। इसी दिन दस्तावेज सत्यापन और मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन भी होगा। काउंसलिंग के दिन कुलसचिव के नाम से 96 हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट, चार पासपोर्ट आकार के फोटो, सीईटी का एडमिट कार्ड, रैंक कार्ड, भरा हुआ आवेदन पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र आदि लाने होंगे। आवंटित सीट 6 जुलाई तक निरस्त कराई जा सकती है। प्रोग्राम के लिए विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस में 120 तथा विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थान वीआईपीएस में 20 सीटें निर्धारित हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 17:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आईपीयू : इंग्लिश की काउंसलिंग 29 को #IPU:EnglishCounsellingOnThe29th. #SubahSamachar