साउथ फिल्म दृढ़म के मेकर्स पर लगा बड़ा आरोप, आईपीएस ऑफिसर की पोस्ट ने मचाया हड़कंप; जानिए क्या है मामला?

शेन निगम की फिल्म 'दृढ़म' की तारीफों के बीच एक कंट्रोवर्सी भी खड़ी हो गई है। एक आईपीएस अधिकारी और लेखिका श्रीलेखा आर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस फिल्म के मेकर्स पर कहानी चुराने का आरोप लगाया है। आईपीएस ऑफिसर ने दिए अपने पक्ष में सबूत फिल्म दृढ़म एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक केस को लेकर पुलिस की छानबीन दिखाई गई है। एक फेसबुक पोस्ट के जरिए आईपीएस ऑफिसर, लेखिका श्रीलेखा ने दावा किया कि फिल्म की कहानी उनकी शॉर्ट स्टोरी 'करिनकुडी पुलिस स्टेशन' से काफी मिलती-जुलती है। उनका कहना है कि यह कहानी लगभग 15 साल पहले 'मातृभूमि वीकली' में छपी थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 16, 2026, 22:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




साउथ फिल्म दृढ़म के मेकर्स पर लगा बड़ा आरोप, आईपीएस ऑफिसर की पोस्ट ने मचाया हड़कंप; जानिए क्या है मामला? #Bollywood #National #DridamMovie #SouthMovieDridam #SubahSamachar