IPL 2026: विराट शो के लिए तैयार लखनऊ, सभी टिकटें बिकीं, दर्शकों से खचाखच भरा नजर आएगा इकाना स्टेडियम
कहने को तो अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में बृहस्पतिवार को लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के बीच आईपीएल का मुकाबला होगा, लेकिन प्रशंसकों की नजरें केवल किंग कोहली पर होंगी। इस मैच के क्रेज का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि मुकाबले से दो दिन पहले ही सभी टिकट बिक गए। सात मई को इकाना स्टेडियम विराट कोहली की जर्सी से पटा नजर आएगा और एलएसजी को घरेलू मैदान में ही बाहर खेलने जैसा अहसास होगा। मंगलवार शाम को स्टेडियम के गेट नंबर तीन पर बड़ी संख्या में प्रसंसक पसंदीदा खिलाड़ी के दीदार को बेकरार दिखे। जैसे ही खिलाड़ियों से भरी बस कड़ी सुरक्षा के बीच स्टेडियम के बाहर पहुंची, प्रशंसक कोहली.. कोहली का शोर मचाने लगे। विराट और अन्य खिलाड़ियों ने भी प्रशंसकों को निराश नहीं किया और बस के अंदर से ही अभिवादन किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 06, 2026, 09:49 IST
IPL 2026: विराट शो के लिए तैयार लखनऊ, सभी टिकटें बिकीं, दर्शकों से खचाखच भरा नजर आएगा इकाना स्टेडियम #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowNews #UpNews #Ipl2026 #SubahSamachar
