IPL 2026: धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पहला 11 मई को होगा, जानें पूरा शेड्यूल
धौलाधार के आंचल में बसे धर्मशाला को इस बार आईपीएल के तीन मैच मिले हैं। गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से आईपीएल के 19वें सीजन के लिए दूसरा शेड्यूल जारी किया गया। इसके तहत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 11, 14 और 17 मई को तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पंजाब किंग्स अपने इस दूसरे होम ग्राउंड में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ भिड़ेगी।शेड्यूल के मुताबिक धर्मशाला में पहला मैच 11 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 26, 2026, 21:27 IST
IPL 2026: धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पहला 11 मई को होगा, जानें पूरा शेड्यूल #CityStates #Kangra #Shimla #Ipl2026 #SubahSamachar
