इंडियन ओवरसीज बैंक: 291 पदों के लिए 31 अक्तूबर को होगी परीक्षा, जारी हुआ प्रवेश पत्र; ऐसे करें डाउनलोड
इंडियन ओवरसीज बैंक ने विशेषज्ञ अधिकारी (एसओ) और सामान्य अधिकारी भर्ती परीक्षा 2026 के प्रवेश पत्र 16 अक्तूबर 2026 को जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक भर्ती पोर्टल ibpsreg.ibps.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने लॉगिन विवरण की जरूरत होगी। बैंक की इस भर्ती के तहत विभिन्न पदों और वेतनमानों में कुल 291 रिक्तियां भरी जानी हैं।ऑनलाइन परीक्षा 31 अक्तूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लेना चाहिए। इसमें परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग का समय और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 17, 2026, 05:46 IST
इंडियन ओवरसीज बैंक: 291 पदों के लिए 31 अक्तूबर को होगी परीक्षा, जारी हुआ प्रवेश पत्र; ऐसे करें डाउनलोड #GovernmentJobs #National #IobSo2026 #Iob #AdmitCard #SubahSamachar
