जांच में खुलासा: नादौन की सहकारी सभा में 10.38 करोड़ रुपये का गबन, विभाग ने विजिलेंस को लिखा पत्र
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर नादौन की गुरयाह कॉआपरेटिव एग्रीकल्चर सर्विसेज सोसायटी में 10.38 करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया है। वर्ष 2023-24 के वार्षिक अंकेक्षण के दौरान सभा के खातों की जांच में यह खुलासा हुआ है। ऑडिट रिपोर्ट में फर्जी ऋण और शेयरधारकों से संबंधित रिकॉर्ड में अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। इसके बाद सहकारिता विभाग ने मामले की विस्तृत जांच की। जांच में सभा के पूर्व सचिव अश्वनी कुमार पर वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े आरोप सामने आए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 23, 2026, 21:17 IST
जांच में खुलासा: नादौन की सहकारी सभा में 10.38 करोड़ रुपये का गबन, विभाग ने विजिलेंस को लिखा पत्र #CityStates #Hamirpur(himachal) #HimachalPradesh #Shimla #NadaunCooperativeSociety #SubahSamachar
