Chamoli News: संस्कृति व परंपराओं से परिचित कराया
पोखरी। जीजीआईसी पोखरी में चल रहे भारतीय भाषा समर कैंप के पांचवें दिन छात्राओं को स्थानीय नायकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और कलाकारों के जीवन से जुड़ी प्रेरक जानकारियां दी गईं। विद्यालय में चल रहे कैंप में छात्राओं को बाल फिल्में, कठपुतली शो और नुक्कड़ नाटकों का प्रदर्शन कराकर स्थानीय संस्कृति व परंपराओं से परिचित कराया गया। प्रधानाचार्य गंभीर सिंह असवाल ने बताया कि कैंप में स्थानीय नायकों पर आधारित क्विज प्रतियोगित, गढ़वाली रैंप वॉक, जादुई पिटरा से चेन स्टोरी तैयार करना आदि गतिविधियां भी की गईं। इस दौरान शिक्षिका पूनम नेगी, इंदु भारती, रेखा पटवाल और पुष्पा नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 31, 2026, 14:00 IST
Chamoli News: संस्कृति व परंपराओं से परिचित कराया #IntroducedToCultureAndTraditions #SubahSamachar
