Rohtak News: बच्चों को प्रकृति व वन्यजीवों से कराया परिचित

रोहतक। एमएससी (मेडिकल सर्विस सेंटर) की ओर से राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर झुग्गी-बस्ती क्षेत्र के बच्चों को एक विशेष शैक्षणिक एवं जागरूकता भ्रमण करवाया गया। बच्चों ने तिलियार लघु चिड़ियाघर में प्रकृति की विभिन्न अद्भुत रचनाओं, वन्यजीवों और जैव-विविधता को करीब से देखा व उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। एमएससी के मीडिया समन्वयक सुभम यादव ने बताया कि हमारा उद्देश्य बच्चों को घूमने फिरने का अवसर देने के साथ साथ प्रकृति को देखने, समझने और उसके प्रति संवेदनशील होने का अवसर प्रदान करना है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 04, 2026, 17:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: बच्चों को प्रकृति व वन्यजीवों से कराया परिचित #IntroducedChildrenToNatureAndWildlife. #SubahSamachar