Meerut News: इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग कप में आईआईएमटी के खिलाड़ियों ने जीते सात पदक
गंगानगर। नई दिल्ली में आयोजित पांचवीं इंडिया ओपन इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग कप 2026 में आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित इवेंट में 60 किलोग्राम भारवर्ग में मुस्कान, 81 किलोग्राम भारवर्ग में हरसिमरन सिंह और 91 किलोग्राम भारवर्ग में देवांश सेहरावत ने स्वर्ण पदक जीता। आदित्य ने रजत पदक और दीपेंद्र चौधरी, मनविंदर, वीरेंद्र सिंह ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। दीपेंद्र चौधरी एग्रीकल्चर विभाग के और अन्य छह पदक विजेता शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र हैं। इन खिलाड़ियों का चयन किकबॉक्सिंग सुपरलीग केएसएल के लिए भी किया गया है। आईआईएमटी के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता और प्रति कुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल ने विजेताओं को बधाई दी। कुलपति डॉ. दीपा शर्मा ने सभी विजेताओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 10, 2026, 06:02 IST
Meerut News: इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग कप में आईआईएमटी के खिलाड़ियों ने जीते सात पदक #Interview:IndiaAndAustraliaAreTheMainContendersForTheT20WorldCup:PraveenKumar #SubahSamachar
