Una News: रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार 7 को

ऊना। जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 7 मार्च 2026 को सुबह 10:30 बजे कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इस साक्षात्कार में प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्रीज और इनॉउ सोर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी शामिल होगीं। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्रीज में हाई प्रेशर मोल्डिंग मशीन ऑपरेटर के 3 पद भरे जाएंगे। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई, 1-2 वर्ष अनुभव, आयु 20-35 वर्ष, इलेक्ट्रीशियन के 5 पदों के लिए आईटीआई, 2-3 वर्ष अनुभव, आयु 20-35 वर्ष, फिटर के 7 पदों हेतु आईटीआई, 2-3 वर्ष अनुभव, आयु 20-35, सीएनसी ऑपरेटर के पदों के लिए 12वीं/आईटीआई, 1-3 वर्ष अनुभव, आयु 20-35 वर्ष, हेल्पर के 20 पदों के लिए 10वीं, 1-2 वर्ष अनुभव, आयु 18-35 वर्ष होना अनिवार्य है।अक्षय शर्मा ने इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्रों तथा बायोडाटा सहित निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 03, 2026, 23:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार 7 को #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar