Yoga Day 2026: बिजी लोगों के लिए बेस्ट हैं ये 5 योग, कम समय में मिलते हैं जबरदस्त फायदे

Yoga For Workers: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास खुद के लिए समय निकालना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। ऑफिस का काम, घर की जिम्मेदारियां और लगातार बढ़ता स्क्रीन टाइम न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डाल रहा है। ऐसे में फिट रहने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाना हर किसी के लिए संभव नहीं होता। यही वजह है कि योग आज दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय और प्रभावी फिटनेस तरीकों में से एक बन चुका है। हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को योग के महत्व के प्रति जागरूक करना है। अच्छी बात यह है कि योग करने के लिए आपको घंटों का समय नहीं चाहिए। कुछ ऐसे योगासन भी हैं जिन्हें आप रोजाना सिर्फ 10 से 15 मिनट में कर सकते हैं और शरीर व मन दोनों को स्वस्थ रख सकते हैं। अगर आप भी अक्सर यह कहते हैं कि "समय नहीं मिलता", तो यह आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम आपको 5 ऐसे योगासनों के बारे में बता रहे हैं जो कम समय में ज्यादा लाभ देने के लिए जाने जाते हैं। नियमित अभ्यास से आप ऊर्जा, लचीलापन, मानसिक शांति और बेहतर फिटनेस महसूस कर सकते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 19, 2026, 16:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yoga Day 2026: बिजी लोगों के लिए बेस्ट हैं ये 5 योग, कम समय में मिलते हैं जबरदस्त फायदे #YogaAndHealth #National #InternationalYogaDay2026 #YogaDay2026 #SubahSamachar